खेल

इन 3 खिलाड़ियों के लिए “करो या मरो” वाला है साउथ अफ्रीका दौरा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जानी वाली 3 टेस्ट मैचो की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी हैं. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के इस दौरे पर 3 टेस्ट मैच के अलावा 3 एकदिवसीय मैचो की सीरीज भी खेलनी हैं. जिसके लिए टीम का घोषणा होना अभी बाकी हैं. दौरे की शुरुआत 26 दिसम्बर से खेली जानी वाली टेस्ट मैच के साथ होगी.

टेस्ट मैचो के लिए चुनी गयी टीम में शामिल कुछ सीनियर खिलाड़ी पीछे काफी मैचो से अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका के साथ (IND vs SA) होने वाली इस सीरीज में उनके लिए काफी कुछ दांव पर लगा रहेगा.

1. अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम टीम के अहम् सदस्य अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के टेस्ट क्रिकेट में आकंडे काफी शानदार हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई सारी मैच जीताऊ पारियां खेली है. दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक के अपने टेस्ट करियर के 79 मैचो के 142 पारियों में कुल 4795 रन बनाए हैं. औसत 39.10 का रहा है. लेकिन पिछला 1 साल उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा हैं. साल 2021 में रहाणे ने 12 टेस्ट मैचों में 20.35 की एवरेज से केवल 407 रन ही बनाए हैं.

जिसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह तो दी गयी हैं लेकिन उनसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी हैं. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘रहाणे (Ajinkya Rahane) को उपकप्तान के पद से हटाना उनके लिए चेतावनी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के दौरे पर भी अगर रहाणे का खराब फॉर्म जारी रहता हैं तो उन्हें टीम से बाहर भी निकाला जा सकता हैं.

2. इशांत शर्मा

न्यूजीलैंड के साथ कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. इशांत इस पुरे मुकाबलें में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए. इशांत शर्मा ने पिछले चार टेस्ट में 109 . 2 ओवर डालकर सिर्फ आठ विकेट लिए हैं. मैच के बाद दायें हाथ के इस गेंदबाज की काफी आलोचना हुई. जिसके बाद मुंबई में हुए दुसरे टेस्ट मैच में उन्हें टीम से बाहर रखा गया. हालाँकि बीसीसीआई की माने तो इशांत चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हो पाए.

भारतीय टीम के लिए 100 से जयादा टेस्ट मैच खेल चुके और 300 से ज्यादा विकेट ले चुके दायें हाथ के इस गेंदबाज का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा हैं. तो वही मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने पिछले कुछ महीनो में शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली (IND vs SA) सीरीज में उनके ऊपर काफी दवाब रहेगा.

3. चेतेश्वर पुजारा

रहाणे की ही तरह भारतीय टीम के एक और अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteswar Pujara) भी काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात देना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में टीम के सीनियर प्लेयर्स का तजुर्बा काम आ सकता है. यही वो कारण हैं, जिसके लिए पुजारा को टीम में जगह दी गयी हैं.

ये (IND vs SA) दौरा उनके करियर का एक निर्णायक दौरा साबित हो सकता हैं. पुजारा ने लगभग पिछले 2 सालों में एक भी शतक नहीं लगाया हैं. टीम को उम्मीद है कि वो बड़े मुकाबलों में अहम पारी खेलेंगे. अगर पुजारा अच्छा स्कोर बनाते हैं तो इसका सीरीज पर खासा असर पढ़ेगा, वो इसकी बदौलत अपने टेस्ट करियर को आगे लेना में कामयाब हो सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button