मनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अब इस स्टार की होगी ‘बालिका वधू 2’ शो में धांसू एंट्री

कलर्स चैनल के लोकप्रिय सीरियल ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में 10 साल का लंबा लीप लिया गया है। इस लीप के आने के बाद शो में बड़ी आनंदी का किरदार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) निभा रही हैं। शिवांगी जोशी को इस किरदार में देखने के बाद दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। शिवांगी के अलावा इस सीरियल में समृद्ध बावा और रणदीप राय की जबरदस्त एंट्री हुई है। अब जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक शिवांगी जोशी के बाद अब ‘बालिका वधू 2’ में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक और नए एक्टर की एंट्री होने वाली है।

बालिका वधू 2′ में 10 साल का लीप आने के बाद कई एक्टर्स ने इस शो को छोड़ दिया था। ऐसे में मेकर्स भी शो में नए-नए कलाकारों से बातचीत कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रेमजी का किरदार निभा रहे सनी पंचोली ने भी शो छोड़ दिया। इस शो में उनकी जगह अब मनु मलिक (Manu Malik) ये किरदार निभाते दिखाई देंगे। आईएमडब्ल्यू पोर्टल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि ‘बालिका वधू 2’ सीरियल में मनु मलिक की एंट्री होने से दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

मनु मलिक इस शो का हिस्सा बनने से पहले टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुके हैं। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि मनु की एंट्री के बाद शो की टीआरपी में बड़ा इजाफा हो सकता है। मनु की एंटी के शो में धमाकेदार ट्विस्ट आएगा

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button