रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोरोना से बचने सम्राट अशोक क्लब की ओर से ट्रैफिक जवानों को दिया गया मास्क✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ ।कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सामाजिक संस्था सम्राट अशोक क्लब की ओर से रायगढ़ जिले के ट्रैफिक जवानों को मास्क बांटे गए।
क्लब के सदस्य सबसे पहले यातायात थाना पहुंचे और वहां मौजूद यातायात थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों को मासिक वितरण किया इसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों में जाकर दिन रात प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे जवानों को कुरौना से बचाव के लिए मास्क दिए गए। छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक केस पॉजिटिव मिलने के बाद से जहां प्रदेश सरकार अपने स्तर पर इस संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठा रही है तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं का भी इस संक्रमण के खिलाफ छेड़ा गया यह अभियान सराहनीय है। जिसमे जिला पर्यवेक्षक रवीन्द्र सिंह कुशवाहा, मिडिया प्रभारी विशाल कुशवाहा, जिला सचिव यमुना प्रसाद मेहता,अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष सी.पी. मौर्य, संयोजक शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज वर्मा,संस्कृति सचिव राम उग्रह मौर्य, राम बाबू भगत, राजकुमार कुशवाहा, विजेंदर कुशवाहा, रंजीत किशोर सिंह, कंचन वर्मा, उदयप्रताप सिंह, खुशरंजन सिंह, आशुतोष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button