देश
पंचतत्व में विलीन हुए CDS बिपिन रावत, बेटियों ने दी मुखाग्नि, दी गयी 17 तोपों की सलामी

नई दिल्लीः भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान 800 जवान यहां मौजूद रहें।
इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया।



