विक्की-कैटरीना को शादी की बधाई देते हुए अनुष्का शर्मा ने जताई नाराजगी

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट अवेटेड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी 9 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से सम्पन्न हो चुकी है। साथ ही फैंस को न्यूली वेड्स कपल का भी दीदार हो चुका है। विकैट (Vickat) की शादी की तस्वीरों को देख फैंस समेत बॉलीवुड सितारे भी खुश हो उठे हैं। साथ ही कपल को अपने-अपने अंदाज में बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए दूसरे बात की ज्यादा खुशी जताई है।
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैटरीना कैफ के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा है,’आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं! आशा है कि आप दोनों हमेशा साथ रहें, आपके बीच प्यार और अंडरस्टैंडिंग ऐसे ही बनी रहे। इस बात की भी खुशी है कि फाइनली शादी हो गई है और अब आप अपने घर में मूव कर सकते हैं और हमें कंस्ट्रक्शन की आवाजें सुनने को नहीं मिलेंगी।’
अनुष्का की इस स्टोरी ने मीडिया रिपोर्ट्स पर पक्की मुहर लगा दी है। दरअसल, बीते काफी समय से खबरें आ रही थीं कि, मुंबई के पॉश एरिया जुहू में विराट और अनुष्का (Virat-Anushka) ने एक बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदा हुआ है। इसी बिल्डिंग में एक्टर विक्की कौशल ने भी आठवीं फ्लोर पर एक अपार्टमेंट को 5 साल तक के लिए किराए पर लिया है। जिसका किराया लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है। ये एक लग्जरी फैसिलिटीज वाला सी-फेसिंग बिल्डिंग है। जिसमें विक्की, कैटरीना को ब्याह कर लाने वाले हैं।
थी। वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की झलक फैंस के सामने पेश करते हुए लिखा है,’हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के साथ हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं।’