मनोरंजन

टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस है निया शर्मा,रह चुकी हैं एशिया की सबसे सेक्सी महिला

निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी की दुनिया की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं. उनकी फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर आती है तुरंत वायरल हो जाती है.

साल 2016 में निया शर्मा (Nia Sharma) को सेक्सिएस्ट एशियन वीमेन (Nia Sharma Sexiest Asian Women 2016) का ख़िताब भी मिला था. इस लिस्ट में पहले स्थान पर आने के साथ ही निया ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक को भी पीछे छोड़ दिया था.

निया शर्मा (Nia Sharma) लगभग हर तस्वीर पर ट्रोल होती हैं और लोग उन्हें कपड़े पहनने का सलीका सिखाने बैठ जाते हैं, लेकिन कहते हैं ना दिल तो जिद्दी है, निया सबको इग्नोर कर वही करती है जो उन्हें पसंद है.

साल 2011 में निया शर्मा (Nia Sharma) ने एक टीवी सीरियल ‘द प्लेयर’ (the player) में काम किया था. यहां निया शर्मा का किरदार अच्छा था लेकिन उन्हें इस किरदार से बहुत अधिक पहचान नहीं मिल पाई. इसके दो सालों में यानि साल 2013 में एक शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ (ek hajaron me meri bahna hai) रिलीज किया गया. इस शो में उन्होंने मानवी नाम का किरदार प्ले किया और देखते ही देखते उनका यह किरदार काफी फेमस हो गया. यह शो काफी सफल रहा और निया भी स्टार बन गईं.

निया शर्मा ने वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ (Nia Sharma in Twisted) में भी काम किया है. इस वेब सीरीज को बड़े पैमाने पर पसंद किया गया और निया शर्मा को लोगों का बहुत प्यार मिला.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button