हार्दिक पंड्या जल्द करेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

इंडियन क्रिकेट टीम के मशहूर और ताबड़तोड़ हरफनमौला खिलाड़ी Hardik Pandya को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। काफी समय से Hardik Pandya खराब फॉर्म में हैं जिसका बड़ा कारण रहा है उनकी फिटनेस। चोटों के चलते वह काफी समय से गेंदबाज़ी भी नहीं कर रहे हैं।
व्हाइट बॉल क्रिकेट पर देंगे ध्यान
बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने बताया है कि हार्दिक पांड्या सफेद गेंद के क्रिकेट व आइपीएल पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और इसकी वजह से ही वो ऐसा कदम उठाना चाहते हैं। उन्होंने बीसीसीआई को भी अनौपचारिक तरीके से अपनी इस इच्छा के बारे में बताया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए साल 2018 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और उसके बाद से हार्दिक टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।
जल्द करेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने हार्दिक को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि,
“वे कुछ समय से चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हमें आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। इससे उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वह अभी वैसे भी टेस्ट के लिए हमारी योजना में नहीं थे। यह निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान होगा लेकिन हमें उनके बैकअप के लिए तैयार करना होगा।”