मनोरंजन

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ये स्टार्स

आइए जानते हैं रियल लाइफ में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये कलाकार आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं.

1.दिशा वकानी (Disha Vakani)

पांच साल से शो से गायब दिशा वकानी ने दयाबेन के किरदार को नई पहचान दी. उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि शो छोड़ने के बाद आज तक उन्हें शो से कोई रिप्लेस नहीं कर पाया. दिशा के पास ड्रामा में डिग्री है. जिससे उन्हें अपने एक्टिंग स्किल्स निखारने में बहुत मदद मिली

 

2.दिलीप जोशी (Dilip Joshi):

 

 

दिलीप जोशी शो के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक जेठालाल का रोल अदा करते हैं. आपको बता दें कि दिलीप जोशी के पास BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की डिग्री है. उन्हें इंडियन नेशनल थिएटर से बेस्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अवॉर्ड भी मिल चुका है.

3.मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar):

 

मंदार शो में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाते हैं जो कि एक टीचर है. आपको बता दें कि शो में एंट्री से पहले वह दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर थे और उनके पास अच्छी-खासी जॉब थी. मंदार ने कुछ हिंदी, मराठी प्ले किए और फिर वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बन गए.

4.मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta):

 

पिछले 13 सालों से शो से बबिता अय्यर का किरदार निभाती आ रहीं मुनमुन दत्ता के पास इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर्स की डिग्री है.

 

5.सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi):

सोनालिका शो में भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाती हैं. उनके पास हिस्ट्री, फैशन डिजाइनिंग और थिएटर में ग्रेजुएशन की डिग्री है. शो में सोनालिका को अचार-पापड़ बेचते हुए दिखाया गया है.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button