टेक्नोलोजी

Jio दे रहा है इस प्रीपडे प्लान्स पर फुल कैसबैक,जानिए कैसे उठाये फायदा

टेलीकॉम ऑपरेट Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स (prepaid plans) को महंगा किया था. कंपनी ने अपने 20 परसेंट कैशबैक प्लान्स को भी रिवाइज किया है. इन कैशबैक प्लान्स को इसी साल पेश किया गया था.

पहले इन प्लान्स की कीमत 249 रुपये 555 रुपये और 599 रुपये थी. Jio यूजर्स को ऑफर के तहत इन प्लान्स के साथ कैशबैक दिया जाता था. Jio ने बताया था कि कैशबैक यूजर के अकाउंट में रिचार्ज के तीन दिन के अंदर क्रेडिट कर दिया जाता था.

यूजर्स कैशबैक का फायदा Reliance Retail चैनल्स और स्टोर्स जैसे recharge, JioMart, Reliance Smart, Ajio, Reliance Trends, Reliance Digital और Netmeds से ले सकते थे. अब ये कैशबैक ऑफर 299 रुपये, 666 रुपये और 719 रुपये वाले प्लान्स के साथ दिया जा रहा है. यानी इन प्लान्स के साथ 20 परसेंट का कैशबैक दिया जा रहा है.पिछले कैशबैक ऑफर की तरह इसके लिए एलिजिबल होने के लिए आपको Reliance Retail चैनल्स से रिचार्ज करना होगा. कंपनी ने इसे JioMart Maha Cashback नाम दिया है. 299 रुपये के प्लान में कस्टमर्स को डेली 2GB डेटा अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100 SMS के साथ दिया जाता है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button