देश

B.J.P के लिए बड़ा झटका,स्‍वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्‍तीफा,अखिलेश ने मौर्य के साथ तस्वीर शेयर की

उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। यहां योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। मौर्य पर चार महकमों की जिम्मेदारी थी। वो कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे। वे राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।

अपने पत्र में उन्होंने दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। माना जा रहा है कि वे भाजपा छोड़ सकते हैं। मौर्य बसपा में थे और इस बार उनके सपा में शामिल होने की अटकलें हैं

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button