विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बनते ही इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों का खत्म हो जाएगा करियर

Virat Kohli ने भारत की टी20 कप्तानी छोड़ दी है, उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। हर कप्तान के आते ही टीम में बड़े बदलाव होते हैं। टीम इंडिया में ऐसे ही कुछ खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही अपनी जगह गंवा सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और लाजवाब गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक वक़्त पर बेहतरीन लय में थे और ग़ज़ब के स्विंग बॉलर माने जाते थे लेकिन काफी समय से यह गेंदबाज अपनी फॉर्म खो चुका है। इसका कारण है लगातार चोट और टीम से बाहर रहना, जो उनकी फॉर्म पर असर करने लगी है और यह उनकी गेंदबाजी में साफ नजर आया है।लेकिन रोहित शर्मा यदि एक दिवसीय प्रारूप में कप्तानी करते हैं तो शायद भुवनेश्वर को टीम में जगह ना मिल पाए।
युजवेंद्र चहल : कुछ ही सालों में भारतीय टीम के लिए जलवा बिखेर चुके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। हाल ही में चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को जगह दी गई थी। राहुल शर्मा काफी सालों से रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के लिए खेल है।
यह देखते हुए कह सकते हैं कि रोहित शर्मा उन्हें कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम में शामिल कर ले। ऐसा हुआ तो युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिलना मुश्किल है।
मोहम्मद सिराज : एक और खिलाड़ी जो विराट कोहली के खास माने जाते हैं वो है मोहम्मद सिराज। यदि रोहित शर्मा कप्तान बन जाते हैं तो ऐसा होना और भी मुश्किल हो जाएगा। सीमित ओवर क्रिकेट में सिराज ने टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और आगे जाके उन्हें कितने मौके मिल पाएंगे जिससे वह अपनी जगह टीम में बना सके, इसका दावा करना थोड़ा मुश्किल है।