अजिंक्य रहाणे का कटा पत्ता, अब नहीं बन पाएंगे उपकप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जिसके चलते उनके हाथ से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीनने वाली है। ऐसा प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के एक लेख में जिक्र किया गया है।
कानपुर टेस्ट में मिला था कप्तानी का मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला घरेलू टेस्ट मैच जो कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला गया था। विराट और रोहित की अनुपस्थिति में हुए एक मैच में अजिंक्य रहाणे को कप्तानी दी गई थी। लेकिन मैच में रहाणे कोई कमाल नही दिखा पाए। मैच की पारी में मात्र 35 रनों का ही योगदान दे पाए। उनकी कप्तानी में कानपुर टेस्ट ड्रॉ हो गया था। इसी साल विराट ने जब ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैचों में वापस आए थे, तब भी अजिंक्य को कप्तानी दी गई थी। हालांकि बीसीसीआई ने रहाणे को बाहर करने का कारण उनकी मासपेशियों में खिंचाव बताया है।
इस खिलाड़ी को मिलेगी उपकप्तानी
पीटीआई के अनुसार, रहाणे की उप कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। रहाणे की इस साल की परफॉर्मेंस पर अगर नजर डाली जाए तब देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 61 रन के अलावा कोई बड़ी पारी नही खेली है। कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर के पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक के बाद टीम में उनका स्थान लगभग तय है. ऐसे में रहाणे का जगह बनाना भी मुश्किल हो जायेगा । इसलिए रोहित और केएल राहुल की वापसी के बाद उपकप्तानी की जिम्मेदारी दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी मिल सकती है। उपकप्तानी केएल के हाथ में जा सकती है।
दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर है रहाणे
अपनी खराब फॉर्म के कारण रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की सीरीज में प्लेइंग 11 से बाहर हो गए है। जबकि उन्होंने पहले मैच में कप्तानी की थी। युवा बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन के कारण टीम में जगह बनाई है। टीम के उपकप्तान रहाणे टीम में बतौर 12वे खिलाड़ी के तौर पर है। मैदान में ब्रेक के दौरान रहाणे को 65वे ओवर में मैदान पर खिलाड़ियों के लिए पानी और ड्रिंक्स लाते देखा गया।