विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है मुंबई का वानखेड़े मैदान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुंबई टेस्ट मैच से भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली भी वापसी कर रहे हैं। वानखेडे का मैदान भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा है। विराट कोहली ने अंतिम बार 2016 में जब वानखेड़े मैदान पर टेस्ट मैच खेला था तब इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 235 रनों की शानदार पारी खेल डाली थी।
पिछले 2 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली नहीं लगा पाए हैं शतक
23 नवंबर 2019 यह वह दिन था जब अंतिम बार विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शतक लगाया था। उसके बाद पूरा 2 साल बीत गया है विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1 भी शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में फैन्स भी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मुंबई टेस्ट मैच उस सूखे को खत्म करने के लिए तैयार होगा जो सूखा विराट कोहली के लिए 2 सालों से चला आ रहा है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट में एक ऐसी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं जहां विराट कोहली के शतक के अलावा फैंस को कुछ भी कम दिखाई नहीं देता है। क्योंकि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं। और यही वजह है कि फैंस विराट कोहली से केवल शतक की उम्मीद करते हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का एक अलग ही डंका विश्व क्रिकेट में बजाया है।