विराट कोहली को गलत तरीके से आउट दिए जाने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाला गुस्सा

मुंबई टेस्ट मैच : भारतीय कप्तान विराट कोहली में विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से आराम लिया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड से दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने वापसी की है। मुंबई में विराट को पारी का इंतजार था। लेकिन चार गेंदों के खेलने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने विराट को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैदान के अंपायर ने विराट को आउट करार दिया। जिसके बाद विराट कोहली में डीआरएस की मांग की।
https://twitter.com/NeelsNishchay/status/1466690188696977408?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1466690188696977408%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirat-kohli-wicket-loss-fans-angry-on-social-media%2F
रिव्यू में साफ तौर पर देखा गया कि ऑन फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने जितनी आसानी से विराट कोहली को आउट करार दिया। ये उतना आसान नहीं था। बड़ी स्क्रीन पर देखा गया कि बॉल बल्ले और पैड दोनो से लगभग एक ही समय में टकराई है। थर्ड अंपायर ने इस को स्क्रीन पर चेक करने के बाद मैदानी अंपायर के फैसले के साथ अपना निर्णय दिया। जिसके बाद ड्रेसिंग रूम और फैंस दोनो को विराट के आउट होने पर निराशा हुई।
ट्रैकिंग चेक करना भूल गए
विराट कोहली के रिव्यू लेने के बाद अंपायर ने बल्ले पर बॉल के पहले लगना नही समझा और अंपायर के फैसले को ही सही करार दिया। बॉल के बॉलिंग ट्रेक पर गिरने के बाद बॉल और मिडिल स्टंप भेद रहा है। ऐसा माना गया और विराट को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे। मैदान से जाते वक्त उन्होंने अंपायर नितिन मेनन से बात भी की।
सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी
https://twitter.com/Atul_Baral33/status/1466690303365054464?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1466690303365054464%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirat-kohli-wicket-loss-fans-angry-on-social-media%2F
Virat Kohli's expression says it all. He just couldn't believe it. #INDvNZ #CricketTwitter #ViratKohli pic.twitter.com/4dAfdzYfCS
— The Game Changer (@TheGame_26) December 3, 2021
https://twitter.com/Manimuzic1/status/1466692275887480832?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1466692275887480832%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirat-kohli-wicket-loss-fans-angry-on-social-media%2F
विराट कोहली कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। इसलिए फैंस विराट की बैटिंग देखने के लिए उत्साहित थे। विराट कोहली मुंबई टेस्ट में चार बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। जिसके डीआरएस के विवाद को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया साइट पर अपना गुस्सा दिखाया। एक यूजर ने लिखा कि अंपायर के पास कोई सबूत नहीं था, तब उन्होंने विराट को कैसे आउट दे दिया।