विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर BCCI में दो फाड़

टी20 विश्वकप के बाद विराट कोहली ने टी20 से कप्तानी छोड़ने का एलान किया. जिसके बाद वनडे कप्तानी के छोड़ने का कयास लगाया जाने लगा. टेस्ट में विराट कोहली भारतीय टीम का नेतृत्व करते तो दिख रहे है. लेकिन वनडे में उनकी कप्तानी बनी रहेगी या नहीं ये फैसला अभी आने वाला है.
विराट कोहली की कप्तानी दिए जाने पर BCCI में कई मत
विराट कोहली को वनडे कप्तानी दिए जाने पर कई मत है. BCCI का एक गुट विराट को कप्तानी दिए जाने के पक्षधर है तो वही दूसरा गुट टी20 और वनडे दोनों की कप्तानी एक ही व्यक्ति को दिए जाने के पक्ष में है. जिससे वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पूरा मौका मिल सके. ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी फैसला BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जयशाह का आखिरी निर्णय होगा.
भारतीय टीम को खेलने है 9 वनडे
BCCI के अधिकारयों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में कोविड19 के नए वैरिएंट के केस बढ़ने के बावजूद भी अभी भारतीय टीम के अफ्रीका दौरा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 T20 मैचों की सीरीज खेलनी है. अगले 7 महीने में वनडे मुकाबला केवल 9 खेलना है. जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे तो 3 वनडे भारत में खेलने है.
कुछ दिन में टीम सलेक्शन पर आ सकता है फैसला
BCCI के एक अधिकारी ने समाचार ऐजंसी PTI से बातचीत में कहा कि, ” साउथ अफ्रीका के लिए टीम का चयन कुछ दिनों में होगा. हम अपनी ओर से सभी चीजें तैयार रखना चाहते हैं. ताकि सरकार से मंजूरी मिलते ही हम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सके”.