धोनी अब CSK के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं, रवींद्र जडेजा ने ली जगह – RGH NEWS
खेल

धोनी अब CSK के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं, रवींद्र जडेजा ने ली जगह

नई दिल्ली. मौजूदा आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया. इनमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) शामिल हैं. हैरानी की बात है कि फ्रेंचाइजी ने ज्यादा पैसा जडेजा पर खर्च किया है. पहले टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी धोनी थे लेकिन अब उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने ले ली है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया है जबकि जडेजा के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इससे रविन्द्र जडेजा अब लीग में धोनी से महंगे खिलाड़ी हो गए हैं. उनके अलावा युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को भी टीम में बरकरार रखा है. विदेशी खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) को भी रिटेन किया है.

ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के पिछले सीजन (IPL-2021) में टॉप स्कोरर थे. उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 635 रन बनाए थे. चेन्नई के ही फाफ डुप्लेसी दूसरे नंबर पर थे जिन्होंने गायकवाड़ से 2 रन कम बनाए थे. गायकवाड़ को इसका इनाम भी मिला और उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका मिला. उन्होंने हालांकि कुछ खास प्रभावित नहीं किया और 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 35 रन बनाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button