टेक्नोलोजी

डिजिटल पेमेंट के मार्केट पर कब्‍जे की Whatsapp ने की तैयारी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस् आए दिन अपने ग्राहकों (यूजर्स) की सुविधा के लिए नए-नए तरीके खोजते रहते हैं. ऐसे में व्हाट्सएप इंडिया अपने डिजिटल पेमेंट डिविजन में अगले 6 महीनों में बड़ी इंवेस्टमेंट करने की तैयारी में है.

इन कंपनियों से है सीधी टक्कर

गौरतलब है कि हाल ही में NPCI (National Payments Corporation of India) ने WhatsApp को अपनी यूजर सीमा 2 करोड़ से 4 करोड़ करने की इजाजत दी थी. इस डबल यूजर बेस के साथ व्हाट्सएप इंडिया Google Pay, PhonePay, Paytm, JioPay को टक्कर देने की तैयारी में है.

सबसे बड़ा पेमेंट एप बन जाएगा व्हाट्सएप

आपको बता दें कि WhatsApp का पूरे भारत में 40 करोड़ का यूजर बेस है. ऐसे में अगर NPCI यूजर बेस लिमिट हटाती है तो WhatsApp Pay सबसे बड़े प्लेयर के रूप में उभर कर आ सकता है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button