रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चीन से जिले में वापस आये नागरिकों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया – कलेक्टर श्री यशवंत कुमार✍️*

 

इस बीमारी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं

 
बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी रखें सभी नागरिक
RGH NEWS प्रशांत तिवारी कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने बताया कि विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चीन एवं अन्य देशों से भ्रमण कर जिले में वापस आये 12 नागरिकों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और वे सभी स्वस्थ हैं। कलेक्टर ने कहा है कि इस बीमारी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी ही बचाव का सबसे अच्छा कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी रखें।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button