अमीरी में जीते हैं इस तारीख को जन्‍मे लोग,कितना भी खर्च करें कम नहीं होता पैसा – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

अमीरी में जीते हैं इस तारीख को जन्‍मे लोग,कितना भी खर्च करें कम नहीं होता पैसा

सभी लोग चाहते हैं कि वो अमीर बनें, उन पर हमेशा मां लक्ष्‍मी की कृपा रहे. लेकिन सब कुछ करने के बाद भी पैसों की तंगी दूर नहीं होती है. वहीं कुछ जातक ऐसे होते हैं, जो बिना कुछ किए भी पूरी जिंदगी ऐशोआराम से गुजारते हैं. इन लोगों पर हमेशा पैसे की बरसात होती रहती है. ये लोग पैसे के मामले में पैदाइशी भाग्‍यशाली होते हैं. अंक शास्‍त्र के मुताबिक मूलांक 9 वाले जातक पैसों को लेकर बहुत लकी होते हैं. किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्‍म लोगों का मूलांक 9 होता है.

दृढ़ इच्‍छाशक्ति के होते हैं मालिक 

मूलांक 9 वाले जातक न केवल पैसे के मामले में लकी होते हैं, बल्कि उनमें कुछ ऐसी खूबियां भी होती हैं, जो उन्‍हें दूसरों से अलग और खास बनाती हैं. ये लोग बुद्धिमान और दृढ़ इच्‍छाशक्ति के मालिक होते हैं. ये जो ठान लें, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इसलिए अपनी जिंदगी में बड़ी सफलताएं भी पाते हैं.

 

मूलांक 9 वाले जातक बड़े लीडर बनते हैं. आमतौर पर इनका वास्‍ता सरकारी क्षेत्र से होता है और ये राजनीति या ब्‍यूरोक्रेसी में बड़ा पद पाते हैं. ये लोग साहसी और गुस्‍सैल होते हैं. लोग इन्‍हें पसंद करें या न करें, इससे इनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ता है.

ये जातक कितना भी पैसा खर्च करें, उनके पास पैसा कम नहीं पड़ता. वे हमेशा अमीरों जैसी जिंदगी जीते हैं और अपने करीबियों-दोस्‍तों पर भी पैसा लुटाते हैं. ये लोग बेहद स्‍वाभिमानी और रिस्‍क लेने वाले होते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button