गौतम गंभीर को तीसरी बार ISIS ने दी जान से मारने की धमकी – RGH NEWS
खेल

गौतम गंभीर को तीसरी बार ISIS ने दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली से भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (BJP MPGautam Gambhir) को आईएसआईएस कश्मीर (ISIS Kashmir) ने तीसरी बार जान से मारने की धमकी दी है. उनको 28 नवंबर की रात को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है. यही नहीं, इस बार ईमेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र करते हुए कहा गया है कि उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची से गंभीर को रविवार को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह ई-मेल आईएसआईएस कश्मीर (isiskasmir@yahoo.com) की आईडी से आया है. इसमें लिखा है कि दिल्ली पुलिस और आईपीएस श्वेता चौहान (डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) भी कुछ नहीं कर सकती हैं. इसके साथ कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के अंदर हमारे जासूस मौजूद हैं जो हमें तुम्हारे बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं.

गौतम गंभीर के घर की बढ़ी सुरक्षा
इससे पहले गौतम गंभीर को हाल ही के दिनों में दो बार धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं, वो भी ISIS कश्मीर ने भेजे थे. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. जबकि गौतम गंभीर को पहले जो ईमेल आए हैं, उनकी जांच साइबर सेल कर रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button