आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास,इस दिग्गज को छोड़ा पीछे – RGH NEWS
खेल

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास,इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में इतिहास रच दिया. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने 2 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान (Pakistan) पूर्व दिग्गज को पीछे छोड़ दिया और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के भी काफी करीब आ गए.

अश्विन ने अकरम को पछाड़ा

टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अब 416 विकेट हो गए हैं और इस तरह उन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) को पछाड़ दिया है.

हरभजन के करीब पहुंचे अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अब टेस्ट क्रिकेट में अब हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिकॉर्ड से महज 1 कदम पीछे हैं. भज्जी ने सबसे फॉर्मेट में खेलते हुए 417 विकेट हासिल किए हैं. यानी 2 विकेट लेने के साथ अश्विन ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

कानपुर में टूटेगा भज्जी का रिकॉर्ड?

कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में टीम इंडिया को अभी एक और पारी में गेदबाजी करनी हैं और फिलहाल 2 दिन बाकी हैं, बेहद मुमकिन है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) आसानी से 2 विकेट निकालकर ग्रीन पार्क में ही हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

 

महज 80 मैचों में किया करिश्मा

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 80 टेस्ट मैचों मे 416 विकेट हासिल किए हैं, वहीं वसीम अकरम (Wasim Akram) ने 104 टेस्ट मैचों में 416 विकेट हासिल किए थे. अश्विन 30 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 7 बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का करिश्मा किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button