जैकलीन फर्नांडिस की महाठग के साथ रोमांटिक फोटो हुई वायरल,मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नया ट्विस्ट

नई दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा खुशदिल नजर आती हैं. लेकिन जल्द ही उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं और उनके चेहरे की हंसी भी गायब होने वाली है. एक्ट्रेस की एक फोटो इन दिनों वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स उन्हें चूमता नजर आ रहा है और आपके बता दें यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है.
सुकेश के बेहद करीब दिखीं जैकलीन
सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस केस में शुरुआत से ही जैकलीन का नाम सामने आ रहा था और जांच एजेंसी ईडी ने कई बार एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि जब भी जैकलीन से सुकेश के बारे में सवाल पूछा गया तो जैकलीन ने हर बार यही कहा कि वे सुकेश को नहीं जानती हैं. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले के मुख्य आरोपी सुकेश के साथ जैकलीन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों की बीच नजदीकियां साफ दिख रही हैं.
Was Jacqueline Fernandez dating conman Sukesh Chandrasekhar? New photo reignites controversy https://t.co/nmGCmN79lY pic.twitter.com/AtW7aI9TvY
— HiFren.com (@HiiiFren) November 26, 2021
रोमांटिक पोज दिए
ये तस्वीर जांच एजेंसियों के हाथ लगी और इसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है. तस्वीर में जैकलीन (Jacqueline Fernandez) और मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) शीशे के सामने रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उस वक्त की है जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आते ही सुकेश दिल्ली से चेन्नई पहुंचता है. ये तस्वीर चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल की बताई जा रही है. जाहिर है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाठगी के इस मामले में जैकलीन की भूमिका पर तो सवाल उठेंगे ही.
सुकेश पर ठगी का आरोप
सुकेश ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) से दोस्ती करते वक्त खुद को एक बड़ा बिजनेसमैन बताया था. सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे और इस वजह से ईडी ने एक्ट्रेस को जांच के लिए बुलाया था.



