अनुपमा को छोड़ इस हसीना के साथ अनुज ने किया ‘लिपलॉक’,रोमांटिक वीडियो ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) को बहुत पसंद किया जाता है. यह शो पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है. इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं. इस बीच अनुज कपाडिया यानी गौरव खन्ना (Guarav Khanna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
पत्नी संग रोमांटिक हुए गौरव
वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना (Guarav Khanna) एक लड़की के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं. यह लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव (Guarav Khanna) चेयर पर बैठे हुए हैं और शूज पहन रहे हैं. तभी पत्नी अकांक्षा उनके लिए पानी का बोटल लेकर आती हैं. गौरव (Guarav Khanna) जैसे ही पानी की बोतल लेने के लिए अपना हाथ बढ़ाते हैं तो अकांक्षा बोतल छोड़कर उनका हाथ पकड़ लेती हैं. फिर गौरव पत्नी अकांक्षा (Akansha Chamola) को लिप पर किस कर लेते हैं. फैंस को कपल का यह रोमांटिक अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

फिल्मी है लव स्टोरी
गौरतलब है कि अकांक्षा (Akansha Chamola) और गौरव (Guarav Khanna) की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिटोरियम में हुई थी. उस वक्त गौरव खन्ना टीवी के फेमस एक्टर बन चुके थे, लेकिन अकांक्षा (Akansha Chamola) इंडस्ट्री में नई थीं. उस वक्त अकांक्षा, गौरव (Guarav Khanna) को पहचान नहीं पाई थीं. इस बात का खुलासा खुद गौरव ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.



