क्रिकेट में फिर मच गया हड़कंप,कोरोना के नए वेरिएंट से खतरा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (Coronavirus New Variant) के सामने आने के बाद नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands Cricket Team) ने बड़ा फैसला किया है. डच बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा (South Africa Tour) रद्द कर दिया. इसके साथ ही अपनी टीम को टूर से वापस घर भेजने का फैसला किया.
बीच सीरीज में कैंसिल किया टूर
नीदरलैंड (Netherlands) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच शुक्रवार को सेंचुरियन (Centurion) के सुपर स्पोर्ट्स पार्क (Super Sport Park) में सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा था. मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 277 रन बनाए. इसके जवाब में डच टीम ने 2 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए थे. तभी बारिश शुरू हुई मैच को रोक दिया गया.
कोरोना के नए वेरिएंट से हड़कंप
यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलें में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इस खतरे को रोकने के लिए पाबंदियां सख्त की गई हैं या फिर लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते जहां ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में बार बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ जर्मनी के म्यूनिख शहर में क्रिसमस बाजार सूने पड़े हैं.


