अगर आपको भी जरूरत है तुरंत पैसों की तो यह सरकारी बैंक दे रहा है सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर लोन,जानिए यहाँ सबकुछ – RGH NEWS
LOAN

अगर आपको भी जरूरत है तुरंत पैसों की तो यह सरकारी बैंक दे रहा है सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर लोन,जानिए यहाँ सबकुछ

अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है और आपको किसी सोर्स से पैसे मिलने की जरा भी उम्मीद नहीं है। तो आप ऐसे में किसी भी सरकारी या Private Bank से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे लोन की तरह ना तो कुछ गिरवी रखना होगा और ना ही किसी गारंटी की जरूरत होगी।

बस आपकी तीन महीने की सैलरी स्लिप और फॉर्म 16 देना होगा। इसके अलावा अगर आप स्वरोजगार वाले हैं तो पिछले 1 साल का आईटीआर और business का ऑडिट देना होता है। डॉक्टर या सीए का काम करते हैं तो अपना लाइसेंस भी दिखाना होगा
जिसके बाद आपको जरूरत के हिसाब से पर्सनल लोन मिल जाएगा। आपको बता दें पर्सनल लोन दूसरे लोन की अपेक्षा थोड़ा महंगा होता है। क्योंकि इसमें कोई भी चीज ना तो गिरवी रखी जाती है और ना ही गारंटी ली जाती है। ऐसे में अगर personal loan लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर देने वाले सरकारी बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में..

जब भी आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें। तो इस बात का जरूरत ध्यान रखें कि, कौन सी बैंक आपको सबसे सस्ता पर्सनल लोन मुहैया करा सकती है। जहां भी आपको कम इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन मिलें। आपको उसी बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहिए। उदाहरण के लिए यहां हम आपको 5 लाख रुपये के लोन 5 साल के लिए लेने पर बनने वाली EMI के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपको अपनी EMI का अंदाजा हो जाएगा।
देश की तीसरी सबसे बड़ी सरकारी बैंक( Government bank) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस समय पर्सनल लोन पर सबसे कम इंटरेस्ट ले रही है। यहां आपको 8.90 परसेंट के रेट पर आसानी से personal loan मिल सकता है। अगर आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया(BOI) से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो आपको केवल 10,355 रुपये की EMI देनी होगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी पर्सनल लोन 8.90 परसेंट के रेट पर दे रही है। अगर यहां से भी आप 5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेते हैं। तो आपको 10,355 रुपये की EMI देनी होगी। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक है जो 8.95 परसेंट के रेट पर पर्सनल लोन दे रहा है। यहां 5 लाख रुपये पर 5 साल के लिए आपको 10,367 रुपये की EMI देनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button