रेलवे ने लिया फैसला,अब प्लेटफॉर्म टिकट इतने रुपए में मिलेंगे, आज से लागू होगा आदेश – RGH NEWS
देश

रेलवे ने लिया फैसला,अब प्लेटफॉर्म टिकट इतने रुपए में मिलेंगे, आज से लागू होगा आदेश

नई दिल्ली। सेंट्रल रेलवे ने अब प्लेटफॉर्म टिकट के दाम कम करने का फैसला किया है। सेंट्रल रेलवे (मध्य रेलवे) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब 50 रुपए की जगह प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 10 रुपये कर दी गई। ये आदेश 25 नवंबर से लागू है।

 

रेलवे ने कोरोना वक्त में रेलवे का परिचालन बंद कर दिया था। लेकिन बाद में जब कोविड के हालात सुधरने लगे तो भारतीय रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बहाल करना शुरू कर दिया और सभी ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल कैटेगरी में कर दिया गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button