रायगढ़ मटीपुत्र शहीद विप्लव त्रिपाठी के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे IPS संतोष कुमार सिंह – RGH NEWS
अन्य खबर

रायगढ़ मटीपुत्र शहीद विप्लव त्रिपाठी के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे IPS संतोष कुमार सिंह

करीब पखवाड़े भर पहले उग्रवादी हिंसा मे शहीद हुए वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की शहादत पर नमन करने कोरिया एसपी आईपीएस संतोष कुमार सिंह एवं बलौदाबाजार एसपी कल्यान एलेसेला बुधवार शाम किरोड़ीमल कालोनी स्थित त्रिपाठी निवास पर पंहुचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक संतृप्त परिवार के बीच पंहुचकर दोनों आईपीएस अफसरों ने शहीद विप्लव के माता – पिता व छोटे भाई को हिम्मत देते हुए त्रिपाठी परिवार को देश का गौरव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button