अन्य खबर

मुकेश अंबानी को लगा बड़ा झटका,कितनी है मुकेश अंबानी की दौलत

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उन्होंने नेटवर्थ के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि गौतम अडाणी ने पहली बार हासिल की है।

बुधवार को अडाणी ग्रुप की फर्मों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस आगे है, लेकिन गौतम अडाणी की अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनियों में अंबानी की हिस्सेदारी की तुलना में ज्यादा है। इस वजह से वह अंबानी से ज्यादा अमीर बन गए हैं।

मार्केट कैपिटलाइजेशन का कैल्कुलेशन शेयर की मौजूदा कीमत से शेयरों की संख्या को गुणा करके किया जाता है। वहीं व्यक्ति या कॉर्पोरेशन की संपत्ति में से देनदारियों को घटाने के बाद आई वैल्यू को नेट वर्थ कहा जाता है।

सऊदी अरामको डील टूटने से रिलायंस के शेयर में गिरावट
सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद से रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ये गिरावट बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को BSE पर रिलायंस का शेयर 1.48% गिरकर 2,350.90 रुपए पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की 22,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का सफाया हो गया। मुकेश अंबानी को इससे 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

रिलायंस अभी भी सबसे वैल्यूएबल फर्म
रिलायंस के शेयरों में गिरावट के बाद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। हालांकि ये अभी भी भारत की सबसे वैल्यूएबल फर्म है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली एक और लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 1.57% गिरकर 613.85 रुपए पर आ गया है। इस गिरावट के बाद इसका मार्केट कैप 926.91 करोड़ रुपए हो गया।

अडाणी का नेट मार्केट कैप 4,250 करोड़ रुपए बढ़ा
अडाणी ग्रुप की फर्म्स में बुधवार को ग्रॉस मार्केट कैप में 12,000 करोड़ रुपए और नेट मार्केट कैप में 4,250 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। बुधवार को बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.76% की तेजी के साथ 1754.65 रुपए पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,92,978.18 करोड़ रुपए हो गया।

  • अडाणी पोर्ट के शेयर 4.59% की तेजी के साथ 762.75 रुपए पर बंद हुए। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,55,734.62 हो गया।
  • अडाणी पावर 105.95 रुपए पर बंद हुआ और मार्केट कैप 40,864.27 करोड़ रुपए पर आ गया।
  • अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 0.85% गिरकर 1924.45 रुपए, अडाणी ग्रीन एनर्जी 1.37% गिरकर 1387.7 रुपए और अडाणी टोटल गैस के शेयर 1.58% गिरकर 1,648.35 रुपए पर बंद हुए।
  • रिलायंस के शेयर की यह अब तक की सबसे खराब परफॉर्मेंस थी. ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक इस गिरावट से मुकेश अंबानी की कुल दौलत घटकर 71 बिलियन डॉलर पर आ गई.

    कितनी है मुकेश अंबानी की दौलत
    मुकेश अंबानी की दौलत 208 बिलियन डॉलर के करीब है। वे नहीं चाहते हैं कि इतनी बड़ी दौलत के बंटवारे को लेकर उनके तीन बच्चों के बीच किसी तरह का विवाद हो। गौरतलब है कि साल 2002 में जब धीरूभाई अंबानी का देहांत हुआ था, उसके बाद मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। सालों तक चले इस विवाद में आखिरकार उनकी मां आनंदीबेन ने दोनों भाइयों का बंटवारा कर दिया और स्टेकहोल्डर्स के विरोध के बावजूद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उस बंटवारे पर मुहर लगा दी।

    इसके साथ ही फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर में मुकेश अंबानी 6वें स्थान से फिसलकर 9वें स्थान पर आ गए. मुकेश अंबानी अब गूगल के फाउंडर लैरी पेज से पीछे आ गए हैं. इस साल जुलाई में मुकेश अंबानी दुनिया भर के रईसों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए थे.

    बता दें कि इस साल जुलाई में भई रिलायंस के शेयर में 6.2 फीसदी की गिरावट आई थी. कंपनी की परफॉर्मंस की हालत आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि सोमवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टूट कर 1940 रुपए तक चला गया. यह पिछले 4 महीने में सबसे निचला स्तर है.

  • वॉल्टन फैमिली मॉडल को समझें
    रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1992 में वॉलमार्ट इंक कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन की मौत के बाद जिस तरह उनके कारोबार के बंटवारे को प्रबंधित किया गया था, वह मुकेश अंबानी को काफी अच्छा लगा है। दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन परिवार ने 1988 से ही कंपनी के कारोबार को हर दिन के हिसाब से मैनेजरों के हाथ सौंप दिया था और इस पर नजर रखने के लिए एक बोर्ड बनाया था। सैम के सबसे बड़े पुत्र रॉब वॉल्टन और उनके भतीजे वॉलमार्ट बोर्ड में शामिल हैं। सैम ने अपनी मौत से 40 साल पहले 1953 में ही उत्तराधिकार योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार का 80 फीसदी हिस्सा अपने चार बच्चों को दे दिया था।

    अंबानी एक ट्रस्ट में ट्रांसफर करेंगे दौलत
    रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपनी दौलत को एक ट्रस्ट को ट्रांसफर करेंगे। इस ट्रस्ट के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज का मालिकाना हक होगा। इसमें मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा का स्टेक होगा। यानी 64 वर्षीय भारतीय टाइकून की पसंदीदा योजना वॉलमार्ट इंक के वाल्टन परिवार के साथ तत्वों को साझा करती है। मुकेश अंबानी के कुछ खास लोगों को ट्रस्ट का एडवाइजर नियुक्त किया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड का मैनेजमेंट बाहर से नियुक्त किए गए पेशवर लोगों के हाथ में ही होगा।

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button