टीम इंडिया को बड़ा झटका,विराट-रोहित पहले ही बाहर, ऐसे में ये बड़ा झटका – RGH NEWS
खेल

टीम इंडिया को बड़ा झटका,विराट-रोहित पहले ही बाहर, ऐसे में ये बड़ा झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से दो दिन पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार ओपनर केएल राहुल चोट के चलते कानपुर टेस्ट से बाहर हो गए हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा।

लंबे समय से खेल रहे हैं तीनों फॉर्मेट
केएल राहुल लंबे समय से भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। पहले इंग्लैंड का दौरा, फिर IPL फेज-2, उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में राहुल टीम के मुख्य सदस्य रहे। ENG दौरे पर खेले गए चार टेस्ट मैचों में केएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39.38 की औसत के साथ 315 रन बनाए थे। आठ पारियों में उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक देखने को मिला था।

विराट-रोहित पहले ही बाहर, ऐसे में ये बड़ा झटका
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए पहले से ही BCCI ने कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दे रखा है। ऐसे में राहुल के चोटिल होने के बाद टीम पर वाकई में इसका बड़ा असर पड़ेगा। बता दें, विराट को सिर्फ पहले टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया और मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वो टीम का हिस्सा होंगे।

सूर्यकुमार यादव हुए टीम में शामिल
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। सूर्या इससे पहले टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा- सूर्यकुमार टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। वो कोलकाता से कानपुर में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होंगे।

केएल राहुल हुए बाहर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ओपनर केएल राहुल चोट के चलते पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. ये खुलासा खुद एक बीसीसीआई सोर्स ने किया है. हालांकि राहुल की चोट कितनी घातक है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है. अब वो पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल के साथ ओपन नहीं कर पाएंगे और उनकी जगह शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि इस सीरीज से रोहित शर्मा पहले ही बाहर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button