नंबर-4 पर विराट काेहली की जगह खेलेगा यह दिग्गज, – RGH NEWS
खेल

नंबर-4 पर विराट काेहली की जगह खेलेगा यह दिग्गज,

नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) ने टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीप स्वीप किया. टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand) 25 नवंबर से शुरू हो रही है. घर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. लेकिन विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव को भी टीम में शामिल किए जाने की खबर है. उन्हें पहले टीम में जगह नहीं मिली थी. पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.

सूर्यकुमार यादव हालांकि अंतिम 2 टी20 मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे. मिड-डे की खबर के अनुसार वे कोलकाता से टीम के साथ जुड़ने के लिए कानपुर जा रहे हैं. पहला टेस्ट कानपुर में ही होना है. 31 साल के सूर्यकुमार ने पहले टी20 में शानदार 62 रन बनाए थे. लेकिन अगले 2 मैच में वे क्रमश: 1 और 0 पर ही आउट हो गए. लेकिन ओवरऑल टी20 में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है.

श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में जगह मिली है. विराट कोहली पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर नंबर-4 पर खेल सकते हैं. 26 साल के इस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाया है. वे 92 पारियों में 52 की औसत से 4592 रन बना चुके हैं. 12 शतक और 23 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 202 रन की बड़ी पारी भी खेली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button