सोमवार को परिवार में हो सकती है कलह, सब्र से काम लें इन 3 राशि के लोग,कई कार्यों में मिल सकती है सफलता – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

सोमवार को परिवार में हो सकती है कलह, सब्र से काम लें इन 3 राशि के लोग,कई कार्यों में मिल सकती है सफलता

सोमवार को आपको मिले जुले परिणाम हासिल हो सकते हैं. कुछ चीजों में आपको सफलता मिलेगी, जबकि कुछ में नाकामी हाथ लग सकती है. पारिवारिक जीवन में अस्थिरता भी हो सकती है. एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के बेटे चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए सोमवार कैसा रहेगा.

मेष (Aries): आप व्यवसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी. आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा. आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे.

वृषभ (Taurus): पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है. आपके अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है. नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं.

मिथुन (Gemini): आपका अच्छा प्रदर्शन दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा. अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे. कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा.

कर्क (Cancer): आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी. इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है.

सिंह (Leo): हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है. वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए. परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय हो सकती है.

कन्या (Virgo): आप में से कुछ के लिए आर्थिक और व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं. आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा. आत्मविश्वास और स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे. पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे.

तुला (Libra): अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी. आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे.

वृश्चिक (Scorpio): आपकी संचार क्षमता सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहेगी. अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है. आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे. आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे

धनु (Sagittarius): मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे. इस बार अपने चातुर्य से आप उनसे मदद प्राप्त कर पाएंगे. यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए.

मकर (Capricorn): आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और इसे आगे बढ़ाने के लिए भाग्य आपका समर्थन करेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता हैं. विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक कुछ लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है.

कुंभ (Aquarius): इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे. आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी. व्यापार का विस्तार भी हो सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा. परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे.

मीन (Pisces): यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी. इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं. आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button