खेल

रोहित की सेना से भिड़ने से पहले ही घबराई कीवी टीम,तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी शुरू

नई दिल्ली: IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है. इस सीरीज के साथ ही रोहित शर्मा टी20 टीम के परमानेंट कप्तान भी बनने वाले हैं. वहीं न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम काफी घबराई हुई है.

भारत से डरी कीवी टीम

साउदी ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमने टी20 विश्व कप में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला और लेकिन फाइनल में नहीं जीतने से निराश हैं. अब हमें अपना ध्यान इस सीरीज और भारत में खेलने की नई चुनौती पर केंद्रित करना होगा.’ साउदी का मानना है कि भारत में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है और टीम इंडिया को हराना काफी मुश्किल है. साउदी ने विलियमसन के टी20 सीरीज से बाहर होने पर टीम के लिए खराब बताया, इसे टीम को एक बड़ी कमी खलेगी. वह एक महान खिलाड़ी हैं. वहीं, उनकी जगह पर आए नए खिलाड़ी के लिए अच्छा अवसर है. उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी करना हमेशा रोमांचक होता है. मैं इस चुनौती और सम्मान के लिए तैयार हूं.’

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

1. पहला टी20 इंटरनेशनल मैच –  17 नवंबर 2021 – जयपुर – शाम 7 बजे

2. दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच –  19 नवंबर 2021 – रांची – शाम 7 बजे

3. तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच – 21 नवंबर 2021 – कोलकाता – शाम 7 बजे

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button