CBI की बड़ी कार्यवाही: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में CBI ने अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने पर कार्यवाही करते हुए मारा छापा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CBI की बड़ी कार्यवाही: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों में CBI ने अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने पर कार्यवाही करते हुए मारा छापा

रायपुर। ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी की और 83 लोगों के खिलाफ कुल 23 मामले दर्ज किए हैं। जिन राज्यों में CBI ने छापा मारा उनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल है

CBI ने छापेमारी के दौरान इन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस छापे में छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला भी शामिल रहा। सुबह से ही CBI के इस दबिश की सुगबुगाहट बनी हुई थी और शाम होते-होते पता चला कि CBI की इस टीम ने बांकीमोंगरा क्षेत्र में ग्राम सेमीपाली जमनीपाली निवासी छत्रपाल सिंह कंवर के खिलाफ चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के आरोप में कार्रवाई की।

 

आरोपी की गिरफ्तारी की भी खबर है। यहां पहुंची टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच-पड़ताल करते हुए उसे जब्त्त किया है। हालांकि टीम के सदस्यों की छानबीन में क्या निकला और क्या जब्त हुआ है, इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button