CM भूपेश बघेल के पिता बीमार,एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश बघेल के पिता बीमार,एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। सुबह डॉक्टरों ने उन्हें थोड़ी चहल-कदमी भी कराई। नंद कुमार बघेल को रायपुर ले आया गया है। उन्हें बालाजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके ब्रेन पर भी असर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल अंबिकापुर होते हुए सोमवार देर शाम ही कोरिया पहुंचे थे। उन्हें बैकुंठपुर में होने वाली सामाजिक बैठक में शामिल होना था। इससे पहले डिनर के बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें गैस की प्रॉब्लम थी, लेकिन फिर ठीक होने लगे। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए।

CMHO डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी हुई थी। इसके बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया। जांच में पता चला कि शुगर लेवल बढ़ा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button