टीम इंडिया के लिए खुशखबरी,टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी – RGH NEWS
खेल

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी,टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी

नई दिल्ली: IND vs NZ: भारतीय टीम कल से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड से इस सीरीज में पूरा हिसाब बराबर करना चाहेगी. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी और ये काम रोहित शर्मा की टीम के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला. लेकिन कल इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा मैच विनर इस पूरी सीरीज से बाहर हो गया है.

बाहर हुआ न्यूजीलैंड का सबसे खतरनाक बल्लेबाज

बता दें कि भारत के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाहर हो गए हैं. विलियमसन ने ये फैसला इसलिए किया ताकी वो 25 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए एकदम फिट और ताजा रह सकें. उनकी जगह पर तेज गेंदबाज टिम साउदी इस टीम की कमान संभालने वाले हैं.

बता दें कि जहां एक तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सुपर 12 लीग में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया था. वहीं केन विलियमसन की न्यूजीलैंड फाइनल तक का सफर तय करके भारत आई है. हालांकि हर बार की तरह इस टीम को एक बार फिर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर उनका सपना तोड़ दिया. इसलिए कीवी खिलाड़ियों को एक लंबे टूर्नामेंट के लिए रेस्ट की जरूरत है. वहीं केन विलियमसन टेस्ट सीरीज के लिए ज्यादा जरूरी हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button