देश
ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर में 6 लोगों की मौत

जमुई: बिहार के जमुई से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां सिकंदरा से सटे हलसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सुमो विक्टा की जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत और चार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिंकदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ। मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं जबकि एक चौहान जी क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग दाह संस्कार के लिए जमुई खैरा से पटना गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।



