जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को दी कई बड़ी सौगातें – RGH NEWS
देश

जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को दी कई बड़ी सौगातें

भोपालः अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर कल जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने राशन आपके ग्राम योजना समेत कई योजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।पीएम मोदी ने यहां उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। जनजातीय समाज की कला-संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को गौरव के साथ याद किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि गोंड महारानी वीर दुर्गावती का शौर्य हो या फिर रानी कमलापति का बलिदान, देश इन्हें भूल नहीं सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए सीएम शिवराज सिंह की तारीफ की। साथ ही जनजातीय नायकों की अनदेखी के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

पीएम मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत भी की। उन्होंने राशन आपके ग्राम योजना के तहत दो लोगों को राशन वाहन की चाबी सौंपी। सिकल सेल मिशन के तहत प्रोजेक्ट का आगाज किया। 50 एकलव्य आदर्श आवासीन विद्यालयों का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इधर सीएम शिवराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक जमाना था जब एक पार्टी राज करती थी। उसने एक खानदान के अलावा आजादी की लड़ाई का श्रेय और किसी को नहीं दिया। भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान संपूर्ण जनजातीय समाज का सम्मान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button