पुलिस ने फिर किया हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, वेबसाइट के जरिए होती थी लड़कियों की बुकिंग,इतने लोग हुए आपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

पुलिस ने फिर किया हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, वेबसाइट के जरिए होती थी लड़कियों की बुकिंग,इतने लोग हुए आपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर  बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देहरादून के पटेल नगर थाना पुलिस ने टीएचडीसी कॉलोनी दबिश देकर आठ महिलाओं समेत 11 लोगों को आपत्तिजनक हालत गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने बताया कि टीएचडीसी कालोनी में एक फ्लैट में देह व्‍यापार के संचालन की शिकायत मिली थी। शनिवार रात पुलिस की एक टीम ने फ्लैट में दबिश दी तो वहां एक कमरे में दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। दूसरे कमरे में छह महिलाएं मौजूद थीं। देह व्‍यापार का संचालक राजीव निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) भी मौके पर मौजूद था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव ने बताया कि फ्लैट किराये पर ले रखा है। यहां वह लंबे समय से देह व्‍यापार चला रहा था।

अन्य आरोपितों की पहचान राजा निवासी श्रद्धानंद कालोनी (दिल्ली) और शुभम निवासी डीएल रोड (देहरादून) के रूप में हुई। पकड़ी गई युवतियों में से एक हरिद्वार, एक गाजियाबाद, एक मेरठ, एक सहारनपुर, तीन बंगाल, दो ओडिशा की रहने वाली है। फ्लैट से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, देह व्‍यापार संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे 13 मोबाइल फोन, एक लैपटाप व एक वाहन बरामद हुआ।

 

वेबसाइट जरिये संपर्क
पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट वेबसाइट के माध्यम से चल रहा था। इस वेबसाइट के जरिये ही लड़कियों की बुकिंग की जाती थी। कस्टमर्स से सम्पर्क करने के लिए उसने दून स्कॉट सर्विस के लिंक पर एक वेबसाइट में अपने नम्बर दे रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button