मणिपुर हमले का असम राइफल्स ने लिया बदला,3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर,मणिपुर हमले में कर्नल हुए थे शहीद – RGH NEWS
देश

मणिपुर हमले का असम राइफल्स ने लिया बदला,3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर,मणिपुर हमले में कर्नल हुए थे शहीद

नई दिल्ली: असम राइफल्स के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है. मारे गए तीनों उग्रवादी NSCN- K(YA) से ताल्लुक रखते थे. भारत-म्यांमार सीमा पर ऑपरेशन अब भी जारी है, मौके से चीन में बने हथियार बरामद किए गए हैं.

 

घटना साउथ अरुणाचल के इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तिराप जिले की है. जानकारी के मुताबिक, यहां प्रतिबंधित संगठन  NSCN- K(YA) के तीन उग्रवादी दो नागरिकों का अपहरण कर म्यांमार ले जा रहे थे. असम राइफल्स के सैनिकों ने इन्हें तिराप जिले में लाहू के पास मार गिराया. हालांकि, अपहृत नागरिकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

मणिपुर हमले में कर्नल हुए थे शहीद

बता दें, मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को हुए हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल, उनकी पत्नी और 8 साल का बेटा और असम राइफल्स के चार जवान शहीद हो गए थे. कर्नल विप्लव त्रिपाठी 46वीं असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button