अगले 24 घंटे के लिए इस राज्य में पेट्रोल पंप बंद – RGH NEWS
देश

अगले 24 घंटे के लिए इस राज्य में पेट्रोल पंप बंद

नई दिल्ली: ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा हड़ताल की घोषणा के बाद राज्य में 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. हड़ताल के बाद 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक हरियाणा के सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेंगे. हालांकि इस दौरान सीएनजी पंप खुले रहेंगे.

एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है और इसके विरोध में 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं. हालांकि हड़ताल के दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को फ्यूल दिया जाएगा. पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल आगे भी जारी रखेंगे और यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है.

 

पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब के घटे हुए वैट के बराबर किया जाए. इसके साथ ही तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी और वैट कम किया जाए. पेट्रोल पंप संचालकों की मांग है कि बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए.

डीलरों का कहना है एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए. पेट्रोल पंप पर लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोल और 40 हजार लीटर डीजल का स्टॉक होता है. ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने से प्रति पेट्रोल पंप संचालक को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई की जाए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button