ऑस्ट्रेलिया बना T20 का नया बादशाह,पहली बार टी-20 चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया; NZ को 8 विकेट से हराया – RGH NEWS
खेल

ऑस्ट्रेलिया बना T20 का नया बादशाह,पहली बार टी-20 चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया; NZ को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup) के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है. न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

न्यूजीलैंड ने दिया था 173 रनों का टारगेट 

न्यूजीलैंड ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही धीमी शुरूआत की, लेकिन उसके बाद केन विलियमसन ने मोर्चा संभालते हुए शानदार पारी खेली. मार्टिन गुप्टिल ने धीमी पारी खेली उन्होंने 35 गेंदों 28 रन बनाए. उनकी वजह से ही पहले 10 ओवर में न्यूजीलैंड के

केन विलियमसन ने खेली धमाकेदार पारी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 85 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 धमाकेदार चौके लगाए और 3 आतिशी छक्के जड़े. उनकी पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने पहाड़ जितना बड़ा स्कोर खड़ा किया है. विलियमसन ने बहुत ही आक्रामक पारी खेली है. इस बल्लेबाज ने दिखाया कि फॉर्म आती-जाती रहती है, लेकिन क्लास परमानेंट रहती है. उनके अलावा ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 35 गेंदों में 28 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर के बाद 172 रन चार विकेट के नुकसान पर बनाए हैं. केन विलियमसन कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ कुमार संगाकारा ने ही 2009 में ही 64 रन  बनाए थे.

विलियम्सन ने खेली कप्तानी पारी
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए NZ की शुरुआत सधी हुई रही। पहले विकेट के लिए डेरिल मिचेल और मार्टिन गुप्टिल ने 23 गेंदों पर 28 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को जोश हेजलवुड ने मिचेल (11) का विकेट लेकर तोड़ा। पहले विकेट के बाद कीवी पारी सुस्त नजर आई और 34 गेंदों के बाद टीम की ओर से पहला चौका देखने को मिला। एडम जम्पा ने मार्टिन गुप्टिल (28) का विकेट लेकर दूसरा विकेट चटकाया। दो विकेट खोने के बाद केन विलियम्सन ने रफ्तार पकड़ी और मैक्सवेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाते हुए 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 10 ओवर तक NZ का स्कोर 57/1 था।

16वें ओवर में विलियम्सन ने स्टार्क की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और तीसरी गेंद पर उनके बल्ले से शानदार छक्का देखने को मिला। केन यही नहीं रुके और आखिरी दो गेंदों पर भी चौके लगाए। कीवी कप्तान ने तेजी से रन बनाते हुए मैच में और टीम की धीमी पारी में जान फूंक दी। NZ का तीसरा विकेट हेजलवुड ने ग्लेन फिलिप्स (18) को आउट कर हासिल किया। दो गेंदों के बाद ही उन्होंने विलियम्सन (85) की पारी पर ब्रेक लगाया। जिमी नीशम ने 7 गेंदों पर नाबाद 13 और टिम साइफर्ट ने 6 गेंद पर नाबाद 8 रन बनाए।

  • पावरप्ले तक कीवी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन था।
  • सुपर-12 से अभी तक इस वर्ल्ड के पावरप्ले में जोश हेजलवुड ने 7 विकेट चटकाए।
  • गुप्टिल ने 35 गेंदों पर 28 रनों की धीमी पारी खेली।
  • विलियम्सन (85) T20I में उनका ये 14वां और इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक रहा।
  • विलियम्सन (85) टी-20 WC के फाइनल में किसी भी कप्तान की ये सबसे बड़ी पारी रही।
  • मिचेल स्टार्क ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए।
  • NZ 172/6 किसी भी टी-20 WC के फाइनल का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा।

 

  • केन का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
    ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा मौका गंवा दिया। उन्होंने मैक्सवेल की गेंद पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का कैच छोड़ दिया। पारी के दौरान 11वें ओवर में विलियम्सन को आउट करने का ऑस्ट्रेलिया के पास बहुत बड़ा मौका था। ओवर की तीसरी गेंद पर केन का आसान कैच जोश हेजलवुड ने छोड़ दिया, फिर क्या था। दुबई के मैदान पर विलियम्सन नाम का तूफान आ गया। 11वें ओवर में उन्होंने 19 रन बना दिए। इस ओवर के बाद जो भी गेंदबाज उनके सामने आया उन्होंने सबकी अच्छी तरह से धुलाई की। अपनी पारी के दौरान विलियम्सन ने 48 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 177.08 का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button