आज दुनिया को मिलेगा नया टी20 वर्ल्ड चैम्पियन,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का पहली बार होगा टी-20 WC के फाइनल में आमना-सामना – RGH NEWS
खेल

आज दुनिया को मिलेगा नया टी20 वर्ल्ड चैम्पियन,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का पहली बार होगा टी-20 WC के फाइनल में आमना-सामना

दुबई: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 2015 वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर किसी ICC टूर्नामेंट में फाइनल में एकदूसरे के आमने- सामने हैं. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम यह टूर्नामेंट जीतेगी तो उनके सिर पर पहली बार ताज सजेगा, क्योंकि 2007 के सीजन से अब तक कभी भी ये टीमें टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं. अब तक इन दो टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन विजेता नहीं बन पाई थी.

दुनिया को मिलेगा नया टी20 वर्ल्ड चैम्पियन

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में टॉप की दो टीमों को इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इन दोनों के बीच हुए मुकाबले को देखें तो ऑस्ट्रेलिया टी20 में न्यूजीलैंड से ज्यादा मैच जीता हुआ है. कंगारुओं ने आठ तो कीवियों ने पांच मुकाबले जीते हैं. भारत में 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ था, जिसमें कीवियों ने कंगारुओं को धूल चटाई थी. इस मैच के हीरो मिशेल मैक्लेंघन थे, जिन्होंने शानदार गेंदबाज करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे.

2015 वनडे वर्ल्ड कप में हुई थी आखिरी खिताबी भिड़ंत 

इससे पहले, दोनों टीमों की मुलाकात वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 2015 में हुई थी, जब दोनों पड़ोसियों ने टूर्नामेंट की सह-मेजबानी की थी. हालांकि ब्रेंडन मैक्कुलम की टीम माइकल क्लार्क की टीम से मेलबर्न के मैदान पर हार गई थी. उस मैच में न्यूजीलैंड 183 रन पर ही सिमट गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की थी और पांचवीं बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था. मैच में मिचेल जॉनसन और जेम्स फॉल्कनर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चकटाए थे.

Related Articles

Back to top button