सीएम बघेल ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सीएम बघेल ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है।

इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए।

यह घटना आज पूर्वान्ह 11।30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे।

 

सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाएं माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button