अनुष्का शर्मा ने जालीदार ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट,फैंस को पसंद आया अनुष्का का अंदाज – RGH NEWS
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने जालीदार ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट,फैंस को पसंद आया अनुष्का का अंदाज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मां बनने के बाद धीरे-धीरे अपने काम पर लौट रही हैं. वह काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर चल रही हैं, लेकिन अब लगता है कि वह फिर से ग्लैमर की दुनिया में वापसी कर रही हैं. अनुष्का ने हाल ही में एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. तस्वीरों में अनुष्का के अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है.

अनुष्का के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का (Anushka Sharma) ब्लैक कलर की जालीदार ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपने स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट किया है. उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह हाल ही में एक बच्ची की मां बनी हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में अनुष्का (Anushka Sharma) ग्रीन जैकेट पहने हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं. दरअसल, अनुष्का (Anushka Sharma) ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट सेक्शन में अनुष्का (Anushka Sharma) को हॉट कह रहे हैं. अनुष्का (Anushka Sharma) की ये फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले तीन सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक क्यों लिया है. उन्होंने कहा, ‘एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर आपको खुद को स्पेस देने की जरूरत होती है, जिससे आप अपना विकास कर सके, खोज कर सके और अपने अहम पहलुओं को पहचान सके.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button