अनुपमा के बेटे और सौतन ने मिलकर किया रोमांटिक डांस,छा गई समर और काव्या की केमिस्ट्री,लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स  – RGH NEWS
मनोरंजन

अनुपमा के बेटे और सौतन ने मिलकर किया रोमांटिक डांस,छा गई समर और काव्या की केमिस्ट्री,लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

नई दिल्ली: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma), पारस कलनावत (Paras Kalnawat), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) के अन्य कलाकारों को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है. ये एक्टर्स बेहद लोकप्रिय हो गए हैं और बहुत कम समय में दिलों पर राज कर रहे हैं. सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि रूपाली गांगुली (अनुपमा), पारस कलनावत (समर), या मदालसा शर्मा (काव्या) हों, ये सभी अपने सोशल मीडिया पर क्यूट और मजेदार पोस्ट से भी लोगों का मनोरंजन करते हैं. अब समर उर्फ ​​पारस एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

छा गई समर और काव्या की केमिस्ट्री

शुक्रवार को पारस कलनावत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें मदालसा शर्मा के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में पारस को ‘टिप टिप बरसा पानी’ के साथ लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है. वह मदालसा को इंप्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. देखिए ये वीडियो…

https://www.instagram.com/paras_kalnawat/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1360a6e5-083f-45bc-b45a-9ec29cdd57d3&ig_mid=021BFFCD-6912-4224-86BC-2A1DA2C6DA43

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

बता दें कि काव्या (मदलसा द्वारा निभाया गया किरदार) समर (पारस द्वारा निभाया गया किरदार) ऑन-स्क्रीन सौतेली मां है. अब दोनों का ये वीडियो दिल जीत रहा है और फैंस को खूब हंसा रहा है. पारस की पोस्ट का कमेंट सेक्शन मजेदार टिप्पणियों से भरा हुआ है. एक यूजर ने कहा, ‘मिस्टर शाह बोलेगें अनुज अनुपमा को के गया या अब समर काव्या को’, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मिस्टर शाह काव्या की लोकेशन जानना चाहते हैं.’ वहीं एक तो लिखा है, ‘बाप के बाद बेटा भी गया.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button