खेल

पाकिस्तान की हुई करारी हार,ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह धो डाला,फाइनल में ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

मैथ्यू वेड ने जड़े लगातार 3 छक्के और ऑस्ट्रेलिया ने कटाया फाइनल का टिकट, पाक की करारी हार

नई दिल्ली: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के दूसरे सेमीफाइनल पाकिस्तान (Pakistan) के मंसूबों पर बुरी तरह पानी फिर गया. ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को धो डाला और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को मात दी थी. कंगारू टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. मैथ्यू वेड 41 और मार्कस स्टोइनिस 40 रन बनाकर नाबाद रहे. डेविड वॉर्नर ने 49 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 81 रनों की अविजित साझेदार की.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button