रोहित को बनाया गया नया कप्तान,आवेश खान और हर्षल पटेल को पहली बार मौका, हार्दिक पंड्या बाहर, विराट को आराम – RGH NEWS
अन्य खबर

रोहित को बनाया गया नया कप्तान,आवेश खान और हर्षल पटेल को पहली बार मौका, हार्दिक पंड्या बाहर, विराट को आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा टीम के कप्तान बनाए गए हैं, वहीं केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर, तेज गेंदबाज आवेश खान और हर्षल पटेल को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया गया है। वहीं, हार्दिक पंड्या को ड्रॉप कर दिया गया है।

भास्कर ने मंगलवार सुबह वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के गलत सिलेक्शन पर एक एनालिसिस की थी। इसमें बताया गया था वेंकटेश अय्यर और आवेश खान सहित पांच टैलेंटेड और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की अनदेखी की गई। देर शाम BCCI ने जिस टीम की घोषणा की उसमें इन पाचों को जगह दे दी गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि विराट को पहले टेस्ट के लिए भी आराम दिया जाएगा और रोहित ही उस मैच में भी कप्तानी संभालेंगे।

भारतीय टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

भारत-ए टीम के लिए चुने गए उमरान मलिक
भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली भारत-ए टीम में चुना गया है। कश्मीर के रहने वाले उमरान ने IPL फेज-2 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। भारत-ए टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी।

भारत-ए टीम
प्रियांक पंचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेट कीपर), कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल और अरजान नागवसवाला।

मिला नया टी20 क्रिकेट का कप्तान 

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. जिसके बाद नए कैप्टन को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. न्यूजीलैंड सीरीज के लिए शर्मा को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं, उपकप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिली है. रोहित ने इससे पहले आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है.

टीम में बड़े नाम शामिल नहीं हैं
टीम इंडिया की स्क्वाड में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई हैं. भारत कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. हार्दिक पांड्या को टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन का खमियाजा भुगतना पड़ा है. हार्दिक फॉर्म में नहीं थे. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे. उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है.

युवाओं को मिला मौका 

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड खिलाफ 3 मैचों की टी20  सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड में कई युवाओं को जगह दी गई हैं. भारत की 16 सदस्यीय टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है. केकेआर को अपने दम पर फाइनल तक ले जाने वाले वेंकटेश अय्यर को टीम में जगह मिली है. हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है.  सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.

भारत की टी20 टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मो. सिराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button