वॉट्सएप में आ रहा है बड़ा बदलाव, बदलेगा यूजर्स का सिक्योरिटी कोड – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

वॉट्सएप में आ रहा है बड़ा बदलाव, बदलेगा यूजर्स का सिक्योरिटी कोड

नई दिल्ली. सोशल मीडिया ऐप और लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप (WhatsApp) के फीचर्स को यूजर्स काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही एक फीचर, जो वॉट्सएप की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है, वह है एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन. इससे आपके चैट्स इस कदर सुरक्षित रहती हैं कि न तो वॉट्सएप और न ही कोई थर्ड पार्टी इन्हें देख या पढ़ सकता है. इससे जुड़ा एक बदलाव वॉट्सएप की तरफ से किया जा रहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं..

वॉट्सएप पर होने जा रहा है ये बदलाव

वॉट्सएप ने हाल ही में मल्टी-डिवाइस फीचर रोल आउट किया है जिससे यूजर अपने फोन के साथ-साथ चार देविससेज में एक साथ वॉट्सएप इस्तेमाल कर सकता है और फोन में इंटरनेट होना या फोन का सेकेन्डेरी डिवाइस के पास होना भी जरूरी नहीं है. इस फीचर के चलते वॉट्सएप के यूजर सिक्योरिटी कोड्स में बदलाव आ सकता है.

सिक्योरिटी कोड में आएगा बदलाव 

WABetaInfo की एक रिपोर्ट का यह कहना है कि क्योंकि यह नया फीचर रोल आउट किया गया है, यूजर्स के सिक्योरिटी कोड में बदलाव आया है. हर चैट का एक खास कोड होता है जिसे वेरीफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस कोड के ही माध्यम से चैट्स इन्क्रिप्टेड रहती हैं और सुरक्षित रहती हैं.

अगर आप अपना फोन बदलते हैं, वॉट्सएप को अनइंस्टॉल करके फिर से डाउनलोड करते हैं या सामने वाले इंसान के फोन में इस तरह का कोई बदलाव आता है, आपका सिक्योरिटी कोड चेंज हो जाता है.

अगर आपके कोड में कोई बदलाव आता है तो वॉट्सएप तुरंत उसकी सूचना यूजर को भेज देता है. अब, इस मल्टी-डिवाइस फीचर से जिन-जिन यूजर्स के कोड में बदलाव आएगा, उन लोगों को वॉट्सएप की तरफ से एक खास सूचना भेजी जाएगी जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि उनका सिक्योरिटी चेंज बदल गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button