देश
इस राज्य की सरकार ने जारी की अधिसूचना,75 प्रतिशत युवाओं को मिलेगी नौकरी

चंडीगढ़: बेरोजगारी आज देश की अहम समस्याओं में से एक है। हालांकि केंद्र और राज्य की सरकारें बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को नौकरी देने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के निजी उद्योगों में अब 50 हजार रुपए नहीं, बल्कि 30 हजार रुपए तक की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 75 फीसद आरक्षण मिलेगा। इसे राज्यपाल की ओर से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन ऐलनाबाद उपचुनाव में आचार संहिता लागू होने के इसे रोक दिया गया था।



