राज्योत्सव में सम्मानित हुए लोक कलाकार दीपक आचार्य एवं समूह – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्योत्सव में सम्मानित हुए लोक कलाकार दीपक आचार्य एवं समूह

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: रायगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक रूप से राज्योत्सव मनाया गया सरकारी विभागों के स्टाल और सांस्कृतिक संध्या में रायगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार दीपक आचार्य के लोक समूह की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया।

राज्य स्थापना दिवस के पर्व राज्योत्सव को पूरे छतीसगढ़ के जिलों में मनाया गया,वही रायगढ़ जिले का राज्योत्सव ऐतिहासिक रहा,दुल्हन की तरह मिनी स्टेडियम की सजावट,स्टेडियम के चारो ओर सरकारी विभागों का स्टाल,झांकी ,मॉडल और साज सज्जा ने जिस तरह से लोगो को आकर्षित किया वही सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खुशबू,गायन ,नृत्य ,वादन आदि ने पर्व को ऐतिहासिक बना दिया,रायगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकर दीपक आचार्य और उनके लोककला समूह की प्रस्तुति ने लोगो को बांधे रखा,ग्रुप ने छतिसगढ़ी खमसा गीत से शुरुवात की जिसमे छतीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक गीतों का समावेश रहा,तत्पश्चात छतीसगढ़ के महत्वाकांछी योजनाओं जैसे नरवा गरवा घुरवा बारी,स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मेडिकल गाड़ी आगे द्वारी द्वारी,राम वन गमन पथ योजना पर आधारित दीपक आचार्य के स्वलिखित गीत “लहुट के आही राम प्रभु जी”के माध्यम से नृत्यदल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।जिसे दर्शकदीर्घा में बैठे अधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,
कलाप्रेमी एवं स्थानीय लोगो ने मुख्तकंठ से प्रशंसा की।
लोककला समूह में प्रसिद्ध लोक एवं भजन गायक दीपक आचार्य,मशहूर गायक विजय शर्मा,गीतकार एवं गायक संतोष शर्मा,गीतकार एवं गायक अजय पटनायक,मधुर कोकिला गायिका गीतिका वैष्णव,वहीं वाद्ययंत्र में विकास कुमार राकेश ऑर्गन प्लेयर, कन्हैया भारद्वाज-पेड प्लेयर,राजा-नाल वादक तो नृत्यदल में रायगढ़ के कोरियोग्राफर और सुपर डांसर सुरेंद्र निषाद,सहयोगी नृत्यांगना सौम्या अग्रवाल एवं व्याख्या गोयल,नंदनी अग्रवाल,कृति अग्रवाल, धरित्री सिंह चौहान,मार्गी देवांगन,चेतना यादव,सुहान अम्बवानी,टिकेश्वरी गुप्ता,युगांत गुप्ता,शौर्य आचार्य,श्रद्धा शर्मा,नरेश यादव,जितेंद्र देवांगन,लेखनी साहू,पीताम्बर साहू,दामिनी साहू,पिंकी शर्मा शामिल रहे।अंत मे आयोजक मंडल से अपर कलेक्टर श्री कुरुवंशी जी ने समस्त कलाकारों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button